मकान गिरने से बेघर हुए परिवार से मिले कांग्रेस नेता, दी आर्थिक मदद

Updated:
विज्ञापन
मकान गिरने से बेघर हुए परिवार से मिले कांग्रेस नेता, दी आर्थिक मदद

प्रखंड के वरडीह गांव में रविवार को कांग्रेस नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार पासवान ने बारिश से मकान ध्वस्त होने से बेघर हुए रामेश्वर साव के परिवार से मुलाकात की.

विज्ञापन

अलीगंज. प्रखंड के वरडीह गांव में रविवार को कांग्रेस नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार पासवान ने बारिश से मकान ध्वस्त होने से बेघर हुए रामेश्वर साव के परिवार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार की दयनीय स्थिति देखकर निजी कोष से आर्थिक सहयोग प्रदान किया. जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व हुई तेज बारिश में रामेश्वर साव का मिट्टी का मकान पूरी तरह ढह गया, इससे पूरा परिवार बेघर हो गया. अब तक न तो कोई जनप्रतिनिधि और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी पीड़ित परिवार का हाल जानने पहुंचा. इस दौरान कांग्रेस नेता ने वरडीह, मिर्जागंज, अलीगंज, महना, दरखा समेत कई गांव का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की. मौके पर मनोज कुमार, राकेश रौशन, सतीश कुमार, सूरज साव, मो बलाल, सुरेश कुमार, मदन साव, मनोज राम, कृष्ण कुमार, राकेश रंजन, मो असलम, अयूब सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन