शिव-पार्वती विवाह के साथ शिवशक्ति महायज्ञ का समापन

प्रखंड अंतर्गत गौरा पंचायत के करमातरी गांव में मंगलवार से शुरू हुए शिवशक्ति महायज्ञ गुरुवार को शिव पार्वती विवाह के साथ संपन्न हो गया.
लक्ष्मीपुर. प्रखंड अंतर्गत गौरा पंचायत के करमातरी गांव में मंगलवार से शुरू हुए शिवशक्ति महायज्ञ गुरुवार को शिव पार्वती विवाह के साथ संपन्न हो गया. इसे लेकर एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया था. इसमें 501 कन्याओं ने भाग लिया. कलश यात्रा करमातरी गांव में स्थित मंदिर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित नौ दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ को लेकर किया गया था. कलश यात्रा का उद्घाटन जिले के जाने माने हड्डी रोग विशेषज्ञ सह समाजसेवी डॉ नीरज साह व अन्य लोगों ने फीता काट कर किया था. कलश सह शोभायात्रा बाज़न नदी से जल भरकर कर घोड़पारन तथा उसके आस पास गांव होते हुए यज्ञ स्थल करमातरी मंदिर स्थित यज्ञ स्थल पर पहुंची थी. फिर वैदिक मंत्रोचारणके साथ यज्ञ का शुभारंभ किया गया. यज्ञ में जजमान के रूप में गौरा पंचायत की मुखिया संतोषी देवी व मुखिया पति गोरेलाल तांती विराजमान थे. इस महायज्ञ को लेकर पिछले एक माह से सनातन धर्म के प्रदेश अध्यक्ष जयदेव जी महाराज के नेतृत्व में स्थानीय लोग तैयारी कर रहे थे. इसके लिए एक कमिटी का गठन किया गया था. जिसमें योगेन्द्र यादव को कमिटी का अध्यक्ष नरेश दास को सचिव अरविंद तांती को उप सचिव संजय यादव कोषाध्यक्ष तथा यूरेंद्र कुमार साह को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया था. कमिटी के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि यज्ञ में वृन्दावन से आयी कथा वाचक साधना बहन अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया. यज्ञ समाप्ति के बाद खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया. यज्ञ के लिए गौरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गोरेलाल तांती, समाज सेवी रवींद्र दास, उमाशंकर राव आदि का पूर्ण सहयोग रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










