जमीन विवाद को लेकर भाइयों में झड़प, तीन घायल

थाना क्षेत्र के बेलंबा में सोमवार की शाम जमीन विवाद को लेकर दो सहोदर भाईयों के बीच हिंसक झड़प हुई.
सोनो . थाना क्षेत्र के बेलंबा में सोमवार की शाम जमीन विवाद को लेकर दो सहोदर भाईयों के बीच हिंसक झड़प हुई. झड़प में एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गये. घायल जालंधर पंडित ने पुलिस को आवेदन देकर अपने भाई व भतीजा सहित नौ लोगों पर आरोप लगाया है. दिये आवेदन में पीड़ित ने बताया कि आरोपित टांगी , रॉड व अन्य हथियार से लैस होकर घर में घुसे और परिवार के सदस्यों पर ताबड़तोड़ हमला कर मारपीट शुरू कर दिया और जाते हुए घर में लूटपाट करते हुए जेवरात और नगद राशि घर से निकालकर ले गया. जालंधर पंडित ने बताया कि शाम करीब चार बजे जब वे अपने परिवार के साथ घर में थे तभी परमेश्वर पंडित, शेखर पंडित, दानिश पंडित, मनीष पंडित, मंटू पंडित, नीतिश पंडित, श्रवण पंडित, रुणा देवी और चंपा देवी समेत कई लोग अचानक घुस आए और टांगी व रॉड से जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया. मारपीट से उन्हें गंभीर चोट आयी. हमले में बीच-बचाव करने पहुंचे पप्पू पंडित को भी रॉड से मारकर घायल कर दिया और खेमन पंडित को भी लाठी-डंडे से पीट दिया. महिलाओं ने भी मारपीट की. पीड़ित के मुताबिक आरोपी घर का बक्सा तोड़कर जेवरात, कागजात और नकदी लूट ले गए. हमलावर जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी देकर गए. इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है और आरोपितों पर कार्रवाई करते हुए उन सबों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




