सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

चकाई प्रखंड अंतर्गत पेटार पहाड़ी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाघा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया.
चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड अंतर्गत पेटार पहाड़ी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाघा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाषण, गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी. इस दौरान सर्वप्रथम विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप साह ने झंडोत्तोलन किया. छात्र-छात्राओं ने देश प्रेम से ओत-प्रोत एक से बढ़कर एक नृत्य, संगीत एवं लघु नाटिका प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों के मन को मोह लिया. मौके पर शिक्षक साकेत बिहारी, मो तस्लीम, मो इस्राफील, मिंटू कुमार सिंहा सहित ग्रामीण टीपन पासवान, नेपाली राणा, पप्पू पासवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










