ePaper

एस राधाकृष्णन से प्रेरणा लें स्कूली बच्चे- डॉ धर्मेंद्र

Updated at : 05 Sep 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
एस राधाकृष्णन से प्रेरणा लें स्कूली बच्चे- डॉ धर्मेंद्र

मां ललिता प्ले स्कूल में शुक्रवार को हर्षोल्लास भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की 137वीं जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनायी गयी.

विज्ञापन

चकाई . मां ललिता प्ले स्कूल में शुक्रवार को हर्षोल्लास भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की 137वीं जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनायी गयी. सबसे पहले स्कूल के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र सिन्हा, उप प्राचार्या सीमा कुमारी, शिक्षिका मंजूषा मुर्मू, अंकिता कुमारी, सृष्टि कुमारी के साथ ही बच्चों व उनके माता-पिता ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र सिन्हा ने कहा कि आज जितने भी महान लोग अपने ज्ञान के प्रकाश से देश दुनिया को रोशन किया है उसमें उनके गुरु का बहुत बड़ा योगदान रहा है. हमें डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन से प्रेरणा लेते हुए उनके पदचिह्नों पर चलना चाहिए जिन्होंने गुरु और शिक्षक को सर्वोपरि माना था. मौके पर स्कूली बच्चों सहित उनके माता-पिता व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन