ePaper

Chakai Assembly News 2025 : 11 नवंबर को बूथ जाकर अवश्य करें मतदान

Updated at : 02 Nov 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
Chakai Assembly News 2025 : 11 नवंबर को बूथ जाकर अवश्य करें मतदान

Chakai Assembly News 2025 : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को स्वीप कोषांग जमुई के तहत चकाई प्रखंड के कोराने पंचायत स्थित केंद्र संख्या 96 पर मतदाता जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Chakai Assembly News 2025 : जमुई . आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को स्वीप कोषांग जमुई के तहत चकाई प्रखंड के कोराने पंचायत स्थित केंद्र संख्या 96 पर मतदाता जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बीएलओ ने संयुक्त रूप से की. इस मौके पर मीरा देवी सहित ग्राम के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं महिला समूहों ने सक्रिय भागीदारी निभायी. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण कर्तव्य है. प्रत्येक मतदाता की भागीदारी से शासन व्यवस्था अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनती है. विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं और वृद्धजनों को मतदान प्रक्रिया में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया. मतदाताओं को बताया गया कि 11 नवंबर को मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा. ग्रामीणों से अपील की गयी कि भीड़ से बचने के लिए सुबह के समय मतदान करें और मतदान केंद्र पर जाते समय मान्य पहचान पत्र अवश्य साथ रखें. कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन