अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, शांति के साथ पर्व मनाएं

Updated:
विज्ञापन
अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, शांति के साथ पर्व मनाएं

आगामी बकरीद के दौरान क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शुक्रवार को सिमुलतला थाना परिसर में शांति समिति बैठक का आयोजित की गयी.

विज्ञापन

सिमुलतला. आगामी बकरीद के दौरान क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शुक्रवार को सिमुलतला थाना परिसर में शांति समिति बैठक का आयोजित किया गया. बैठक के दौरान सिमुलतला थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा की यह पर्व शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाएं. अफवाहों पर ध्यान ना दें. अफवाह फैलाने वालों के बारे में तुरंत थाना को सूचित करें. थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व में शांति भंग करने वालो के बारे में तुरंत सूचित करें. पुलिस आपके सहयोग की उम्मीद रखता है. इस मौके पर जमुई मुंगेर कोऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष श्रीकांत यादव, महादेव यादव, नुनेश्वर यादव, श्याम वर्णवाल, मदन पंडित, मो जमशेद, तस्लीम अंसारी, मो नईमुद्दीन, बाबर मियां, हैदर अली, मो शहाबुद्दीन, मो तय्यूब, मो हदीस सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन