मिलजुल कर मनाएं प्रेम का त्योहार होली : एसडीपीओ

झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में चकाई थाना में शांति समिति की बैठक
चकाई. होली को लेकर शनिवार को झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में चकाई थाना में शांति समिति की बैठक हुई. इसमें सभी समुदाय के लोगों सहित क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया. इस दौरान एसडीपीओ ने कहा कि होली प्रेम एवं सोहार्द का पर्व है. इसे सभी लोग आपस में मिल जुलकर मनाएं. उन्होंने कहा कि होली के मौके पर डीजे पर पूर्ण रोक रहेगी. किसी भी तरह का कोई अश्लील गीत नही बजाना है, जिससे विवाद पैदा हो. वहीं सीओ राजकिशोर साह ने कहा कि इस बार अधिकांश स्थानों पर 13 की रात्रि को होलिका दहन होना है. होलिका दहन कब होना है और कहां होना है इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दें ताकि अगर कोई अप्रिय घटना हो जाये तो उसपर तुरंत काबू पाया जा सके. वहीं चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस होली से दो दिन पूर्व से ही क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थानों पर मौजूद रहेगी. इसके अलावे गश्ती दल अलग से गश्त करेगी. वहीं इस दौरान शरारती लोगों एवं शराबियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. कहीं भी कोई परेशानी या विवाद नजर आये तो पुलिस प्रशासन को तुरंत सूचना दें. मौके पर अखिलेश कुमार, शलेश कुमार, शालीग्राम पांडेय, रामेश्वर यादव, संतु यादव, कन्हैया गुप्ता, मो सिकंदर, शंभू केशरी, संजय गुप्ता, नकुल यादव, मुन्ना गुप्ता, प्रहलाद रावत, नरसिंह पासवान, कारू राय, अमित दुबे, कृष्णा गुप्ता, नकुल यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




