मवेशी की मौत पर मामला दर्ज

थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव में जहर से दो मवेशियों की मौत हो जाने पर मवेशी मालकिन ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
झाझा. थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव में जहर से दो मवेशियों की मौत हो जाने पर मवेशी मालकिन ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. उक्त गांव निवासी फुलवंती देवी ने बताया कि मैं अपने घर पर दो गाय बांध कर रखी थी. खुलकर बगल में मूंग लगे खेत में घुस गया. जहां कामेश्वर यादव एक गमला में महुआ में जहर मिलाकर रखा था. जिसे खाते ही मेरी दोनों गाय मर गई. जब कामेश्वर के घर पर जहर मिला महुआ खाने से गाय की मौत की शिकायत किया तो वे और उसका बेटा सुबोध यादव गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट करने पर उतारू हो गया .थानाध्यक्ष संजय सिंह ने छानबीन की बात बताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










