नियुक्ति को लेकर अभ्यर्थियों ने दिया धरना

Updated at :27 Jan 2025 9:39 PM
विज्ञापन
नियुक्ति को लेकर अभ्यर्थियों ने दिया धरना

जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों में परिचारी के पद पर नियुक्ति को लेकर लगभग तीन दर्जन से अधिक पैनल धारियों ने सोमवार को समाहरणालय स्थित मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर धरना दिया.

विज्ञापन

जमुई. जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों में परिचारी के पद पर नियुक्ति को लेकर लगभग तीन दर्जन से अधिक पैनल धारियों ने सोमवार को समाहरणालय स्थित मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर धरना दिया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में पूर्व में पैनल के लोगों की नियुक्ति विभिन्न विभागों में हो चुकी है. लेकिन हम लोग लगभग तीन दर्जन से अधिक लोगों की नियुक्ति को लटका दिया है. उन्होंने अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर नारेबाजी की तथा जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि उनकी नियुक्ति विभिन्न विभागों में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में किया जाये. धरना देने वालों में प्रहलाद मंडल, राजेश पासवान, संतोष कुमार, मनोज कुमार, संजू भारती, मनीष कुमार, अविनाश कुमार सिन्हा, प्रणव कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, बृजेश कुमार, राम लखन कुमार समेत तीन दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन