ePaper

बीड़ी मजदूरों के हक व अधिकार के लिए चल रहा जागरूकता अभियान

Updated at : 04 Jan 2026 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
बीड़ी मजदूरों के हक व अधिकार के लिए चल रहा जागरूकता अभियान

बीड़ी मजदूर संघ की ओर से रविवार को चकाई प्रखंड की रामचंद्रडीह पंचायत अंतर्गत लगमा गांव में बीड़ी मजदूर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चकाई. बीड़ी मजदूर संघ की ओर से रविवार को चकाई प्रखंड की रामचंद्रडीह पंचायत अंतर्गत लगमा गांव में बीड़ी मजदूर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन बीड़ी मजदूर संघ के रमेश रावत की अध्यक्षता में किया गया. इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष दशरथ प्रसाद वर्मा भी मौजूद थे. प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ पांडेय ने बताया कि बीड़ी मजदूरों के हक और अधिकार को जागरूक करने के लिए संगठन द्वारा लगातार सभी गांव में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही मजदूरों के हित में आठ सूत्री मांगों को लेकर सरकार से लड़ाई भी लड़ी जा रही है. साथ ही श्रम विभाग से अविलंब इन मांगों को पूरा करने के लिए धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा है. दशरथ प्रसाद वर्मा ने कहा कि आठ सूत्री मांग पत्र में बीड़ी मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी 412 रुपये प्रतिदिन प्रति हजार के हिसाब से दिया जाये, जो कि बीड़ी कंपनी द्वारा मात्र 120 रुपये प्रतिदिन प्रति हजार दिया जाता है. बीड़ी मजदूरों को बीड़ी कंपनी द्वारा अनिवार्य रूप से पीएफ व्यवस्था लागू किया जाये. बीड़ी श्रमिकों के आवास के लिए बीड़ी श्रमिक कल्याण बोर्ड में अलग से ऑनलाइन आवेदन देने की प्रक्रिया चालू की जाये. बीड़ी मजदूरों को 1000 बीड़ी बनाने पर न्यूनतम वेतन 500 रुपये किया जाये. बीड़ी श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सलाहकार समिति का गठन अविलंब किया जाये आदि शामिल है. बैठक में कुलदीप पासवान, पूनम देवी, पिंकी देवी, वर्षा कुमारी, रश्मि कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन