कुल्हाड़ी से मारकर भाई ने भाई को किया घायल

कुल्हाड़ी से मारकर भाई ने भाई को किया घायल
झाझा. थाना क्षेत्र के भोलाडीह-करहरा गांव में जमीन विवाद के कारण हुई मारपीट में एक भाई ने दूसरे भाई पर कुल्हाड़ी से मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया. बचाने गई उसकी पत्नी को भी अन्य लोग ईंट-पत्थर चला कर बुरी तरह से घायल कर दिया. परिजन व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों भाइयों को रेफरल अस्पताल लाया. घायल की पहचान उक्त गांव निवासी अवधेश यादव और उनकी पत्नी चिंता देवी के रूप में हुई है. अवधेश यादव ने बताया कि जमीन विवाद में मेरे भाई ने कुल्हाड़ी से मार कर घायल कर दिया. जब मुझे बचाने मेरी पत्नी आई तो उनलोगों ने ईंट-पत्थर चलाते हुए मेरी पत्नी को भी मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया. युवक ने बताया कि घटना की सूचना थाना को दी गई है. चिकित्सक ने दोनों घायलों को खतरा से बाहर बताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










