ePaper

नहर से दो नवजात शिशुओं का शव बरामद, लोगों में आक्रोश

Updated at : 05 Sep 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
नहर से दो नवजात शिशुओं का शव बरामद, लोगों में आक्रोश

नगर परिषद क्षेत्र की हरनाहा नहर में शुक्रवार को दो नवजात शिशुओं का शव बरामद किया गया है.

विज्ञापन

जमुई .नगर परिषद क्षेत्र की हरनाहा नहर में शुक्रवार को दो नवजात शिशुओं का शव बरामद किया गया है. बताया जाता है कि स्थानीय ग्रामीणों ने नहर में दो नवजात के शव को उपलाता हुआ देख इसकी सूचना सदर थाना की पुलिस को दी. सूचना के बाद सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच दोनों नवजात शिशुओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही मामले की छानबीन में जुटी है. स्थानीय लोगों कहना है कि दस दिनों के अंदर इस नहर से तीन नवजातों का शव बरामद किया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर में अनगिनत फर्जी निजी क्लिनिक खुल गये हैं, जहां इस तरह के नाजायज कार्य धड़ल्ले से किये जा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने सिविल सर्जन सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों से इस तरह के कार्य में संलिप्त निजी क्लिनिक संचालकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन