विस चुनाव को ले भाजपा की कार्यशाला 25 को

Updated:
विज्ञापन
विस चुनाव को ले भाजपा की कार्यशाला 25 को

पुरानी बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में रविवार को भाजपा झाझा विधानसभा की आवश्यक बैठक विधानसभा संयोजक बिंदेश्वरी साह की अध्यक्षता में की गयी.

विज्ञापन

झाझा . पुरानी बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में रविवार को भाजपा झाझा विधानसभा की आवश्यक बैठक विधानसभा संयोजक बिंदेश्वरी साह की अध्यक्षता में की गयी. इसमें मुख्य रूप से पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रो दुर्गा प्रसाद केशरी, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, महामंत्री बृजनंदन सिंह, झाझा विधान सभा प्रभारी सह उपाध्यक्ष विनय पांडेय, जिला मंत्री शंभू केशरी, प्रदेश कार्यसमिति सुरेंद्र यादव एवं झाझा विधानसभा नेता विनोद प्रसाद यादव उपस्थित हुए. विंदेश्वरी साह ने बताया कि आगामी 25 जुलाई को पार्टी की ओर से झाझा सह चकाई विधानसभा के कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय कार्यशाला होगी. इसमें प्रदेश एवं जिला के कई नेता सहित मंडल पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यह कार्यशाला आयोजित किया जा रहा है. जिसके निमित्त कार्यशाला तैयारी को लेकर के एक तैयारी समिति का गठन किया गया. मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, बीडी राम चंद्रवंशी, सुरेंद्र यादव, नरेश यादव, प्रसादी यादव, भैया लाल माथुरी, प्रशांत सुल्तानिया, सिंटू कुमार साह, नंदकिशोर शर्मा, नगर अध्यक्ष सुषमा देवी, भाजपा नेता परमेश्वर यादव, संजीव कुमार उर्फ टिल्लू बंका समेत झाझा नगर और प्रखंड के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन