ePaper

चकाई के सभी बूथों पर मन की बात सुनेंगे भाजपा कार्यकर्ता

Updated at : 23 Jan 2026 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
चकाई के सभी बूथों पर मन की बात सुनेंगे भाजपा कार्यकर्ता

चकाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के द्वारा आगामी 25 जनवरी को सभी 310 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी जायेगी.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. चकाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के द्वारा आगामी 25 जनवरी को सभी 310 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी जायेगी. जानकारी देते हुए चकाई विधानसभा संयोजक रंजीत सिंह ने बताया कि प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को बूथ अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के विचारों को सुनेंगे. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक बूथ से दो फोटो नमो ऐप और सरल ऐप पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें. कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए मंडल स्तर पर संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति की गयी है जिसे प्रदेश नेतृत्व ने मंजूरी दे दी है. इसके तहत चकाई मंडल संयोजक प्रमोद यादव एवं सह-संयोजक अमित दूबे व संजोग केशरी को बनाया गया है. जबकि माधोपुर मंडल संयोजक विशाल कुमार एवं सह-संयोजक कमल राम व रंजीत कुमार सिंह, सरौन मंडल संयोजक रामदेव पंडित एवं सह-संयोजक जय कुमार पंडित व प्रकाश वर्मा को बनाया गया है. वहीं बटिया मंडल संयोजक सुरेन्द्र यादव एवं सह-संयोजक प्रमोद मंडल व चंद्रदेव कुशवाहा को बनाया गया है. साथ ही महेश्वरी मंडल संयोजक चंदन पांडेय एवं सह-संयोजक लमित कु. सिंह व रंजीत कु. साव, सोनो मंडल संयोजक संदीप सिंह एवं सह-संयोजक अशांक दास व त्रिवेणी यादव को नियुक्त किया गया है. श्री सिंह ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन