पीएम के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

आगामी 15 नवंबर को जिले के खैरा प्रखंड स्थित बल्लोपुर मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर तथा उसे सफल बनाने हेतु प्रखंड के माधोपुर मंडल में एक आवश्यक बैठक की गयी.
चकाई. आगामी 15 नवंबर को जिले के खैरा प्रखंड स्थित बल्लोपुर मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर तथा उसे सफल बनाने हेतु प्रखंड के माधोपुर मंडल में एक आवश्यक बैठक की गयी. जिसकी अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोरंजन पांडेय ने की. उक्त बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने हेतु गांव गांव तथा बूथ स्तर तक सभी भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता जाकर आम लोगों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है ताकि चकाई से बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में भाग लेकर पीएम के भाषण सुनकर लाभ उठा सकें. बैठक में संजय सिन्हा, मदन मोहन साव, शुरेश शर्मा, सीताराम दास, नरेश दास, राजेश हासदा, हरिलाल मुर्मू, गोपाल बरनवाल, नकुल बरनवाल, सुधीर राय, दिलीप पासवान, राकेश दुबे, मुरारी पासवान, परशुराम सिंह, राजेंद्र माथुरी आदि ने भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




