ePaper

भाजपा नेताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Updated at : 21 May 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

प्रखंड स्तरीय भाजपा नेताओं ने बुधवार को भाजपा नेता नकुल विश्वकर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली.

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. प्रखंड स्तरीय भाजपा नेताओं ने बुधवार को भाजपा नेता नकुल विश्वकर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रतिनिधि भवन से प्रारंभ होकर पूरे लक्ष्मीपुर बाजार क्षेत्र में भ्रमण किया. मौके पर भाजपा नेता शंकर प्रसाद साह ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार ने आपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवादियों के खिलाफ जो एक्शन लिया है. उससे पूरे देश ही लोगों में जोश है. उन्होने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर यह साबित कर दिया है कि अगर हमारी तरफ कोई आंख ऊठाकर देखेगा तो हम उसके घर में घुसकर उसका जवाब देंगे. भाजपा नेता प्रकाश निराला ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देता है और हम हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ लडते रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमें अपने देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ अपने देश की सेना पर गर्व है. मौके पर भाजपा नेता शंभु प्रसाद मंडल, डा रघुवीर साह, मुन्नी शर्मा सहित काफी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन