ePaper

20 फीट धंसा बिहार का बरमसिया पुल, कई गांवों का संपर्क टूटने से अलर्ट पर प्रशासन

Updated at : 02 Aug 2025 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
जमुई में धंसा बरमसिया पुल

जमुई में धंसा बरमसिया पुल

Bihar Bridge Collapse: तेज बारिश के बीच जमुई जिले के झाझा प्रखंड में उलाई नदी पर बने बरमसिया कॉजवे पुल का करीब 20 फुट हिस्सा धंस गया. यह पुल झाझा शहर समेत आसपास के दर्जनों गांवों को जोड़ता था, लेकिन तेज बहाव ने इसे कमजोर कर दिया और आखिरकार इसे धंसा दिया.

विज्ञापन

Bihar Bridge Collapse: तेज बारिश के बीच जमुई जिले के झाझा प्रखंड में उलाई नदी पर बने बरमसिया कॉजवे पुल का करीब 20 फुट हिस्सा धंस गया. यह पुल झाझा शहर समेत आसपास के दर्जनों गांवों को जोड़ता था, लेकिन तेज बहाव ने इसे कमजोर कर दिया और आखिरकार इसे धंसा दिया. बारिश के बाद इस पुल में डेढ़-डेढ़ फुट गहरी दरारें बन चुकी थीं. जिस कारण प्रशासन ने लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी.

मुख्य बाजार से भी कनेक्शन टूटा

इस पुल धंसने से आसपास के कई गांवों का मुख्य बाजार और स्वास्थ्य संस्थानों से संपर्क टूट चुका है. स्थानीय पंचायतों के अनुसार, पुल गिरने के बाद प्रतिदिन गांवों से शहर आने-जाने का सिलसिला पूरी तरह ठप हो गया है. बता दें कि यह पुल झाझा प्रखंड के महापुर पंचायत के चांय, बरमसिया, चितोचक, महापुर, तुम्हापहाड़, परासी, लौंगाय सहित कई गांवों को जोड़ता था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अलर्ट पर प्रशासन

जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी और संबंधित विभाग को इसकी जानकारी मिल गई है. जिसके बाद पुल पर लकड़ी की अस्थायी पटरी लगाने और दोपहिया वाहनों के लिए गेटवे बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है. साथ ही, बढ़ते पानी के खतरे को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने की घोषणा की गई है.

इसे भी पढ़ें: सिर्फ इतनी देर में पूरा होगा मुंगेर से भागलपुर तक का सफर, सरकार की तैयारी हुई तेज

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन