जिले के 2357 लाभुकों को मिला पीएम आवास योजना का लाभ

Published at :05 Mar 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के 2357 लाभुकों को मिला पीएम आवास योजना का लाभ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कुल तीन लाख लाभुकों को एक ही क्लिक के माध्यम से 1200 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त की सहायता राशि हस्तांतरित की गयी.

विज्ञापन

जमुई . मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कुल तीन लाख लाभुकों को एक ही क्लिक के माध्यम से 1200 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त की सहायता राशि हस्तांतरित की गयी. इस अवसर पर जमुई जिले के 2357 लाभुकों को भी इस योजना का लाभ मिला. कार्यक्रम का वेबकास्टिंग के माध्यम से सभी जिलों में प्रसारण किया गया और जिला स्तर पर समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में इसका सीधा प्रसारण किया गया. मौके पर उप-विकास आयुक्त सुभाष चंद्र मंडल, निर्देशक डीआरडीए राकेश कुमार सिंह, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे. विभागीय निदेशानुसार जमुई जिले के 04 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृति पत्र और प्रतीकात्मक चाबी का वितरण किया गया. इन लाभुकों में गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के उमा देवी और जानकी देवी, खैरा प्रखंड क्षेत्र के चिंता देवी और गुड़िया देवी शामिल हैं. साथ ही, वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिन लाभुकों के आवास पूर्ण हुए हैं, उन्हें प्रतीकात्मक चाबी दी गई, जिनमें गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के जीरा देवी और इंद्रदेव मालाकार तथा खैरा प्रखंड क्षेत्र के रानी देवी और झरिया देवी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन