चोरी का आरोप लगा पड़ोसियों ने महिला को पीटकर किया घायल, भर्ती

सदर थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर मोहल्ला में बुधवार को चोरी का झूठा आरोप लगाकर पड़ोसियों ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया है.
जमुई. सदर थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर मोहल्ला में बुधवार को चोरी का झूठा आरोप लगाकर पड़ोसियों ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया है. परिजन ने घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल महिला इस्लामनगर मोहल्ला निवासी मो इम्तियाज रेन की पत्नी जूही खातून ने बताया कि मैं इस्लामनगर में किराये के मकान में रहती है. बुधवार को मेरे पड़ोसी मो शौकत और उनकी पत्नी अचानक घर पर आयी और चोरी का झूठा आरोप लगाकर गाली- गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर मारपीट करने लगे. घायल ने घटना की जानकारी थाने की पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










