बांका ने जमुई को 100 रनों से किया पराजित

Updated:
विज्ञापन
बांका ने जमुई को 100 रनों से किया पराजित

रेलवे चांदमारी मैदान में चल रहे अंडर -16 श्यामल सिन्हा इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा मैच मंगलवार को बांका व जमुई के बीच खेला गया.

विज्ञापन

झाझा. रेलवे चांदमारी मैदान में चल रहे अंडर -16 श्यामल सिन्हा इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा मैच मंगलवार को बांका व जमुई के बीच खेला गया. बांका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.3 ओवर खेल कर 193 रन बनाये. बल्लेबाज गौरव ने 57 ,अमित 47, संतोष ने 17 रनों का योगदान दिया. जमुई के गेंदबाज आयुष ने 3, अहमद ने 2 विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमुई की टीम 18 ओवर में सभी विकेट होकर 93 रन ही बना पायी. बांका के खिलाड़ी संतोष ने 4 और अमन ने 3 विकेट लिये. इस प्रकार बांका ने 100 रनों से मैच को जीत लिया. बांका के संतोष कुमार को उनके बेहतरीन खेल को देखते हुए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार झाझा पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ सुरेंद्र निराला ने दिया. मैच में निर्णायक की भूमिका में मुजफ्फरपुर के सचिन कुमार और रवि कुमार, स्कॉरर के रूप में जमुई के सुमन कुमार और शुभम कुमार सिंह थे. मैच को सफल बनाने में गौरीशंकर पाल, इमरान अख्तर खान, जावेद अंसारी, स्टेशन क्लब के कप्तान अमित पासवान, राहुल सिंह, मनीष कुमार, मयंक मेहता, संदीप रावत, ज्ञान सिंह समेत कई लोगों का अहम योगदान रहा. बुधवार को भागलपुर व बांका के बीच सुबह 7:00 से मैच खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन