Bihar News: जमुई में बालू माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हमला, तीन आरोपी हिरासत में…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Sep 2024 12:59 PM

विज्ञापन

Attack On Bihar Police: जमुई जिला के बरहट थानान्तर्गत गुगुलडीह इलाके में बालू माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय बालू माफियाओं व अन्य ग्रामीणों द्वारा हमला हुआ है. साथ हीं पुलिस के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया गया है.

विज्ञापन

Attack On Bihar Police: जमुई जिला के बरहट थानान्तर्गत गुगुलडीह इलाके (गिद्धौर और बरहट का सीमावर्ती इलाका) में बालू माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय बालू माफियाओं व अन्य ग्रामीणों द्वारा हमला हुआ है. साथ हीं पुलिस के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया गया है. सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बरहट थानाध्यक्ष घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच में जुट गए हैं.

इस घटना में सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार सहित 3 सिपाही घायल हुए हैं. सभी घायलों को बेहतर इलाज हेतु गिद्धौर सदर अस्पताल ले जाया गया है. जहां सभी का इलाज जारी है.

तीन लोग हिरासत में, घटनास्थल से ट्रैक्टर और बाइक जब्त

इस घटना की जानकारी देते हुए एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि घटनास्थल पर सतर्कता एवं नियंत्रात्मक कार्रवाई हेतु अतिरिक्त बल के साथ की गई छापेमारी में कुल 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल से एक ट्रैक्टर और एक बाइक को जब्त किया गया है.

Also Read: पटना में गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत, पेड़ पर चढ़कर रिल्स बनाने के दौरान हुआ हादसा

इस घटना में संलिप्त बालू माफियाओं के विरुद्ध होगी कार्रवाई

जमुई पुलिस की बालू माफियाओं के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विधिसम्मत कार्रवाई जारी है. इस घटना में संलिप्त सभी बालू माफियाओं की पहचान की जा चुकी है एवं पुलिस द्वारा इनकी गिरफ्तारी और कुर्की हेतु ठोस कार्रवाई की जा रही है. घटनास्थल एवं आसपास विधि-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य और अभी नियंत्रण में है.

ऐसा क्या कह दिया राहुल गांधी ने जो भड़क गए सिख

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन