घरेलू विवाद में दंपती के साथ मारपीट

सदर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में बुधवार को घरेलू विवाद को लेकर पिता व परिवार के अन्य सदस्यों ने मारपीट कर पति-पत्नी को घायल कर दिया.
जमुई. सदर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में बुधवार को घरेलू विवाद को लेकर पिता व परिवार के अन्य सदस्यों ने मारपीट कर पति-पत्नी को घायल कर दिया. घायल को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. घायल ताजपुर गांव निवासी नगीना चौधरी के पुत्र सकीचन्द्र चौधरी और उनकी पत्नी शिखा कुमारी ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर मेरे पिता नगीना चौधरी मां सुमा देवी, भाई मनीचंद्र कुमार और बहन ममता कुमारी ने लाठी-डंडा से मारपीट की. इस मारपीट में हम दोनों घायल हो गये. घायल ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




