आग लगने से अरहर की फसल जली

Updated:
विज्ञापन
आग लगने से अरहर की फसल जली

मलयपुर थाना क्षेत्र के भंडारी कटौना गांव में हुई घटना

विज्ञापन

बरहट. मलयपुर थाना क्षेत्र के भंडारी कटौना गांव में शनिवार दोपहर खेत में रखी अरहर की फसल में आग लग जाने से पूरी फसल जल गयी. पीड़ित किसान भंडारी कटौना निवासी सुशील यादव पिता स्व मुशो यादव ने बताया जाता कि खलिहान में अरहर का 150 बोझा रखे हुए थे. शनिवार दोपहर अचानक आग की लपट देखकर आनन-फानन में वहां पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे. लेकिन पछुआ हवा तेज होने के कारण आग ने काफी कम समय में विकराल रूप ले लिया और देखते-ही-देखते पूरी फसल राख हो गयी. उन्होंने बताया कि अगलगी में एक लाख से अधिक की फसल जल गयी है. सूचना पाकर कटौना पंचायत के मुखिया कपिलदेव प्रसाद व मलयपुर पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे थे. किसान ने बताया कि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन