जमीन मापी के लिए घूस मांगने पर डीएम को दिया आवेदन

जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार सिंह ने अंचल अमीन पर जमीन मापी को लेकर घूस मांगने का आरोप लगाया है तथा इसे लेकर जिलाधिकारी को आवेदन दिया है.
जमुई. जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार सिंह ने अंचल अमीन पर जमीन मापी को लेकर घूस मांगने का आरोप लगाया है तथा इसे लेकर जिलाधिकारी को आवेदन दिया है. अपने आवेदन में अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि अंचलाधिकारी ने मापी के लिए आदेश पारित किया है. छह जून को ही यह आदेश पारित किया गया. उसके बाद अंचल अमीन संतोष कुमार को बार-बार मापी करने के लिए कहने के बावजूद वह टालमटोल कर रहा है. अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि संतोष कुमार कहते हैं कि पैसा दिये बगैर जमीन मापी करने नहीं जायेंगे. अभिषेक कुमार सिंह ने मामले में कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










