ePaper

जिले में श्रद्धापूर्वक मनाया गया अनंत चतुर्दशी पर्व

Updated at : 06 Sep 2025 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में श्रद्धापूर्वक मनाया गया अनंत चतुर्दशी पर्व

जिलेभर में शनिवार को श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक मनायी अंनत चतुर्दशी. इस दौरान शहर स्थित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने अहले सुबह से ही स्नान आदि कर भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा-अर्चना कर मंगल कामना का आशीर्वाद प्राप्त किया.

विज्ञापन

जमुई. जिलेभर में शनिवार को श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक मनायी अंनत चतुर्दशी. इस दौरान शहर स्थित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने अहले सुबह से ही स्नान आदि कर भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा-अर्चना कर मंगल कामना का आशीर्वाद प्राप्त किया. शहर के महाराजगंज स्थित हनुमान मंदिर, कल्याणपुर मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर, गांधी पुस्तकालय के समीप स्थित हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली. गांधी पुस्तकालय के समीप स्थित हनुमान मंदिर के पुरोहित मदन पांडेय ने बताया कि भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के दिन अनंत चतुर्दशी पर्व मनाया जाता है. हिंदू धर्म में अनंत चतुर्दशी का विशेष महत्व है. अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. इस दिन श्रद्धालु प्रातःकाल से ही स्नानादि कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर मुख्य रूप से भगवान विष्णु की पूजा अनंत भगवान के रूप में करते है. अनंत चतुर्दशी व्रत महिला व पुरुष दोनों ही श्रद्धापूर्वक करते हैं. पर्व के दौरान भगवान विष्णु की कथा वाचन व श्रवण ब्राह्मणों के द्वारा सुनते है. उन्होंने बताया कि 14 गांठ के अनंत सूत्र को रखकर उसकी पूजा के साथ रोली, चंदन, पुष्प, फल, खीरा, गाय का दूध, पंचामृत, मौली आदि अर्पण कर अनंत सूत्र धारण करने का मंत्र का उच्चारण कर अपने बाजू में इस सूत्र को धारण करते हैं. महिलाएं व्रत को सुख समृद्धि सौभाग्य के लिए और पुरुष ऐश्वर्या की प्राप्ति के लिए व्रत करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन