अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, लोगों ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, लोगों ने किया हंगामा

मंगलवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक शहर के मछली पट्टी चौक के समीप स्थित झोपड़ी में घुस गया.

विज्ञापन

झाझा. बीते मंगलवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक शहर के मछली पट्टी चौक के समीप स्थित झोपड़ी में घुस गया. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर हंगामा करने लगा. इस कारण से पोस्ट ऑफिस की ओर जाने वाला मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित हो गया. घटना को लेकर ट्रक चालक ने बताया सीतागढ़ से बिजली केबल लेकर सतीघाट की ओर जाने को लेकर गूगल मैप का सहारा लेकर जा रहे थे इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे झोपड़ीनुमा दुकान में घुस गया. चालक के द्वारा क्षतिग्रस्त झोपड़ी को मुआवजा देने के बाद मामला शांत हो सका और ट्रक चालक वाहन लेकर चलते बना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन