अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत, परिजनों में कोहराम

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत, परिजनों में कोहराम

सदर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव स्थित बगीचा के समीप गुरुवार को अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत घटनास्थल पर हो गयी.

विज्ञापन

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव स्थित बगीचा के समीप गुरुवार को अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतक वृद्ध की पहचान लोहरा गांव निवासी 70 वर्षीय बीनो महतो के रूप में हुई है. मृतक के पुत्र साकेंद्र महतो ने बताया कि पिता जी पाइप लेकर खेत पटवन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान लोहरा-अमरथ मुख्य मार्ग स्थित बगीचा के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन अनियंत्रित होकर उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया. इस हादसे में उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. परिजन ने घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची सदर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही उक्त वाहन की पहचान को लेकर छानबीन में जुट गयी है. बीनो महतो के मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन