ePaper

मुखिया ने पंचायत भवन निर्माण में लगाया धांधली का आरोप

Updated at : 08 Aug 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया ने पंचायत भवन निर्माण में लगाया धांधली का आरोप

अलीगंज पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य गंभीर सवालों के घेरे में है.

विज्ञापन

अलीगंज. अलीगंज पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य गंभीर सवालों के घेरे में है. पंचायत की मुखिया गायत्री देवी ने ठेकेदारों पर आरोप लगाया है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग कर सरकारी धन की लूट हो रही है. इससे भवन की मजबूती और जनता की सुरक्षा दोनों खतरे में हैं. बीडीओ से की गयी शिकायत में कहा गया है कि निर्माण में दूसरी-तीसरी श्रेणी की ईंटें, प्रतिबंधित 6 मिमी का सरिया और मानकों के विपरीत मुड़े हुए लोहे का प्रयोग किया जा रहा है. प्लेटफॉर्म के नीचे एक फीट मिट्टी को भर दिया गया है. मानसून में निर्माण सामग्री खुले में पड़ी होने से सीमेंट और लोहे के खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है. ग्रामीणों और मुखिया ने प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषी ठेकेदारों और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक भारती ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन