ePaper

अभाविप ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Updated at : 09 Sep 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
अभाविप ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जमुई नगर इकाई की ओर से मंगलवार को प्राध्यापक यशवंत राव केलकर जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर सम्मान समारोह सह छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमुई. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जमुई नगर इकाई की ओर से मंगलवार को प्राध्यापक यशवंत राव केलकर जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर सम्मान समारोह सह छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में राष्ट्रहित, छात्रहित एवं संगठनात्मक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभाविप बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ल रहे. उन्होंने प्राध्यापक यशवंत राव केलकर के जीवन, सिद्धांतों और संगठन निर्माण की कार्यशैली पर विस्तार से प्रकाश डाला. मौके पर नेचर विलेज के संस्थापक युवा समाजसेवी निर्भय प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में अभाविप के छात्र और राष्ट्र हित में निभाये जा रहे भूमिका की सराहना की. कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता व क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. साथ ही विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के टॉपर्स को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया. इस दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में मौजूद रहे. मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विक्की आनंद, जिला संयोजक अखिलेश सिंह, नगर अध्यक्ष आशुतोष सिंह, नगर मंत्री अभिनय दुबे, पूर्व कार्यकर्ता भास्कर सिंह, जिला सह संयोजक दीपक कुमार सहित नगर इकाई के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन