हरियाणा के युवक से साइबर ठगी मामले में जमुई से युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
हरियाणा के युवक से साइबर ठगी मामले में जमुई से युवक गिरफ्तार

हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवक से साइबर ठगी के मामले में हरियाणा पुलिस ने जमुई से एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

जमुई . हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवक से साइबर ठगी के मामले में हरियाणा पुलिस ने जमुई से एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस ने जमुई सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ला से दीपक कुमार पिता लखन रावत को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि बीते रविवार देर रात हरियाणा पुलिस छापेमारी करने के लिए जमुई पहुंची थी. टाउन थाने के सहयोग से कल्याणपुर में छापेमारी अभियान चलाया गया और इस दौरान पुलिस ने दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है. बताते चलें कि इसे लेकर पीड़ित के द्वारा हरियाणा के फरीदाबाद थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी थी. इसके बाद हरियाणा पुलिस इस मामले में तकनीकी अनुसंधान कर रही थी. मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर हरियाणा पुलिस छापेमारी करने के लिए जमुई पहुंची. जहां टाउन थाना के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अपने साथ हरियाणा ले गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन