इस्लामिक झंडा को खोलने पर युवक ने मासूम बच्चे को पीटा, परिजनों ने जताया आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

शहर के महिसौड़ी मोहल्ला के एक मकान के पास लगे इस्लामिक झंडा को खोलने मामले में बीते शनिवार की रात एक युवक ने आठ वर्षीय बच्चे को पीटकर घायल कर दिया.
जमुई. शहर के महिसौड़ी मोहल्ला के एक मकान के पास लगे इस्लामिक झंडा को खोलने मामले में बीते शनिवार की रात एक युवक ने आठ वर्षीय बच्चे को पीटकर घायल कर दिया. घायल बच्चा महिसौड़ी मोहल्ला निवासी मो मनव्वर आलम के 8 वर्षीय पुत्र सुल्तान अली खान है. सूचना के बाद मौके स्थल पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस टीम द्वारा देर रात बच्चे को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. इसके बाद परिजन द्वारा सदर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गयी. परिजन ने मारपीट का आरोप महिसौड़ी मोहल्ला निवासी सलमान पर लगाते हुए बताया कि मेरा पुत्र सुल्तान अली खान खेलने के लिए लगे इस्लामिक झंडा को ले लिया था. इसी रंजिश में सलमान ने सुल्तान अली खान को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी. जिससे उसके शरीर के कई हिस्सों पर जख्म उभर आये. जख्मों को देख परिजन व स्थानीय लोगों ने सलमान के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया और पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




