ePaper

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Updated at : 21 Apr 2025 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

बलथर पुल पर मैजिक की टक्कर में शुक्रवार को गंभीर रूप से घायल हो गया था केवाली का सत्यम

विज्ञापन

सोनो. सोनो-खैरा मार्ग में बलथर पुल पर शुक्रवार की सुबह मैजिक और बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल केवाली गांव निवासी 20 वर्षीय सत्यम कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गयी. सत्यम केवाली गांव निवासी सनोज सिंह का इकलौता पुत्र था. रविवार शाम सत्यम की मौत की खबर आते ही परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया. इकलौते पुत्र के मृत्यु की खबर से मां चीत्कार करती हुई अचेत हो रही थी. घर का चिराग बुझने की अथाह पीड़ा में परिवार डूब गया. सत्यम की मौत से पूरे गांव में शोक पसर गया है. बताते चलें कि शुक्रवार की सुबह सत्यम सोनो से अपने घर केवाली बाइक से लौट रहा था. इसी दौरान बटिया झुमराज मंदिर में मुंडन कराने जा रहे लोगों के मैजिक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हुए, जिसमें सर्वाधिक गंभीर स्थिति सत्यम की थी. उसे जमुई से पटना रेफर किया गया था. पटना ले जाने के क्रम में ही सत्यम की स्थिति अधिक बिगड़ने लगी. इसके बाद उसे जमुई के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार शाम सत्यम की मौत हो गयी. सत्यम की मौत से पूरे केवाली गांव में मातम छा गया. माता, बहन, चाचा, चाची, दादी सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सत्यम की मौत से सनोज सिंह के घर का इकलौता चिराग बुझ गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन