ePaper

धनियाठिका में विद्युत स्पर्शाघात से युवक की मौत

Updated at : 08 Sep 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
धनियाठिका में विद्युत स्पर्शाघात से युवक की मौत

प्रखंड की गंगरा पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले तीनघरबा-धनियाठिका गांव में बीते रविवार रात्रि एक व्यक्ति की करेंट लगने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड की गंगरा पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले तीनघरबा-धनियाठिका गांव में बीते रविवार रात्रि एक व्यक्ति की करेंट लगने से मौत हो गयी. क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है कि तीनघरबा-धनियाठिका गांव निवासी मो अख्तर उर्फ लाटो अंसारी के 40 वर्षीय पुत्र मो खुर्शीद अंसारी रात्रि में अपने घर में लगे पंखे को ठीक कर रहा था, तभी अचानक करेंट की चपेट में आ गया और घायल हो कर गिर पड़ा. घर के लोगों ने देखा कि खुर्शीद तार से लिपटा गिरा पड़ा है, तभी मेन स्विच बंद कर शोर मचाने लगा. आवाज सुनकर आये आसपास के लोगों के सहयोग से खुर्शीद को आनन-फानन में दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लाया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन