घर में घुसा ट्रक, बाल बाल बचे लोग

Updated:
विज्ञापन
घर में घुसा ट्रक, बाल बाल बचे लोग

गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग पर छतरपुर गांव के समीप झाझा की ओर से आ रहे एक मालवाहक ट्रक नंबर डब्ल्यू 37 ई – 3993 अनियंत्रित हो मार्ग किनारे एक मकान में जा घुसा.

विज्ञापन

गिद्धौर. गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग पर छतरपुर गांव के समीप झाझा की ओर से आ रहे एक मालवाहक ट्रक नंबर डब्ल्यू 37 ई – 3993 अनियंत्रित हो मार्ग किनारे एक मकान में जा घुसा. घटना अहले सुबह की बतायी जाती है, आसपास के ग्रामीणों की माने तो बताया जाता है कि ट्रक के स्टेयरिंग रॉड में खराबी आ जाने के कारण ट्रक स्टेयरिंग व्हील टूट गया, जिससे वाहन चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया व ट्रक वाहन सड़क किनारे बने घर के बरामदे में जा घुसा. हलांकि घटना के वक्त गनीमत यह रही कि घटना के वक्त बरामदे पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, सभी घर के अंदर सो रहे थे, जिससे कारण एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. हादसे के बाबत गृह स्वामी नेपाली शर्मा ने छती पुर्ति को लेकर वाहन मालिक से मुआवजे की मांग किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन