करेंट लगने से इंटर के छात्र की मौत, परिजनों में कोहराम

Updated:
विज्ञापन
करेंट लगने से इंटर के छात्र की मौत, परिजनों में कोहराम

सदर थाना क्षेत्र के मिसिर बीघा गांव में सोमवार को टूटकर गिरे 440 वोल्ट बिजली तार के संपर्क में आने से इंटर के छात्र की मौत हो गयी.

विज्ञापन

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के मिसिर बीघा गांव में सोमवार को टूटकर गिरे 440 वोल्ट बिजली तार के संपर्क में आने से इंटर के छात्र की मौत हो गयी. मृतक छात्र मिसिर बिघा गांव निवासी बालचंद्र यादव के पुत्र बिपिन कुमार था. बताया जाता है कि विपिन कुमार खेत पटवन के लिए खेत जा रहा था. इसी दौरान काली स्थान के पास टूटकर गिरे 440 वोल्ट बिजली तार के संपर्क में आ गया. जब तक स्थानीय ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया. स्थानीय ग्रामीण तथा परिजन के सहयोग से विपिन सदर अस्पताल लाया, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजन ने घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी . पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया. बताया जाता है कि मृतक दो भाइयों में बड़ा भाई था और इंटर द्वितीय वर्ष का छात्र था. विपिन की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. वहीं अमरथ पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि धीरज मोदी तथा समाजसेवी पप्पू मंडल सदर अस्पताल पहुंच पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया. साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन