तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, शिक्षिका समेत दो घायल

जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित मंझवे गांव के समीप बुधवार को बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी
जमुई. जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित मंझवे गांव के समीप बुधवार को बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत खतरे से बाहर बताया है. घायलों की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोखुला फतेहपुर गांव निवासी बेबी कुमारी और उनके भाई वीरेंद्र कुमार के रूप में है. बताया जाता है कि बेबी कुमारी लखीसराय जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरसंडा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं. घटना के समय उनका भाई उन्हें बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था. इसी दौरान मंझवे-शिवसोना के पास तेज रफ्तार से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










