ePaper

मॉर्निंग वॉक पर निकली पांच महिलाओं को बाइक सवार ने मारी टक्कर, घायल

Updated at : 14 May 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
मॉर्निंग वॉक पर निकली पांच महिलाओं को बाइक सवार ने मारी टक्कर, घायल

चंद्रदीप थाना क्षेत्र के नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग इस्लामनगर बंचलवा पोखर के समीप अहले सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली पांच महिलाओं को अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी.

विज्ञापन

अलीगंज. चंद्रदीप थाना क्षेत्र के नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग इस्लामनगर बंचलवा पोखर के समीप अहले सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली पांच महिलाओं को अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में पांचों महिला गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घायल महिलाओं को अलीगंज पीएचसी लाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है. घायल महिला इस्लामनगर गांव के लालपरी देवी पति शंकर चौधरी, आशा देवी पति वीरेंद्र प्रसाद, कौशल्या देवी पति परेमन यादव, प्रियंका कुमारी पति मुकेश साव व सुमित्रा देवी है. इसमें एक महिला लालपरी देवी की हालत गंभीर है. घायल महिला आशा देवी ने बतायी कि हम सभी रोज की तरह मॉर्निंग वॉक से वापस घर लौट रहे थे, तभी बनचलवा पोखर के समीप अलीगंज की ओर से एक अनियंत्रित बाइक ने सामने से ठोकर मारते हुए भाग निकला. इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने बाइक का नंबर बीआर 46एफ 9419 को लिख लिया है. वहीं घायल महिला के परिजनों ने बाइक मालिक के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए चंद्रमंडीह थाने में आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन