फाइलेरिया से बचाव के लिए सर्वजन दवा ही विकल्प – बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
फाइलेरिया से बचाव के लिए सर्वजन दवा ही विकल्प – बीडीओ

आगामी 10 फरवरी से प्रखंड क्षेत्र में शुरू हो रहे फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को प्रखंड समन्वयक समिति की बैठक बीडीओ पंकज कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय में संपन्न हुई.

विज्ञापन

सोनो . आगामी 10 फरवरी से प्रखंड क्षेत्र में शुरू हो रहे फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को प्रखंड समन्वयक समिति की बैठक बीडीओ पंकज कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक में पिरामल के कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर 132 टीमें बनायी गयीं हैं, जो घर-घर जाकर सभी पात्र व्यक्तियों को दवा देंगी. साथ ही तीन दिनों तक स्कूलों में भी जाकर दवा खिलायी जायेगी. यह कार्यक्रम 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा. फाइलेरिया के बारे में बताया गया कि फाइलेरिया बीमारी मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है यह लाइलाज बीमारी है. इसलिए इसके बचाव के लिए सर्वजन दवा सेवन ही एक मात्र विकल्प है. मौके पर बीडीओ पंकज कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शशि भूषण चौधरी, बीसीएम अनिल कुमार, बीएमएनई प्रमोद कुमार, जीविका के बीपीएम अजय कुमार सहित आईसीडीएस, कृषि और शिक्षा विभाग से भी लोग बैठक में शामिल हुए.

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन