ePaper

बरमोरिया के जंगलों में दिखा जंगली हाथियों का झुंड, सहमे ग्रामीण

Updated at : 21 Nov 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
बरमोरिया के जंगलों में दिखा जंगली हाथियों का झुंड, सहमे ग्रामीण

चकाई थाना क्षेत्र की बरमोरिया पंचायत स्थित जंगलों में गुरुवार को जंगली हाथियों के बड़े झुंड के दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गयी.

विज्ञापन

चकाई . चकाई थाना क्षेत्र की बरमोरिया पंचायत स्थित जंगलों में गुरुवार को जंगली हाथियों के बड़े झुंड के दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गयी. झारखंड के चतरो व देवरी प्रखंड की ओर से आये यह हाथी पिछले दो दिनों से सीमावर्ती इलाकों में घूमते देखे जा रहे हैं. बताया जाता है कि बीते बुधवार को यह झुंड देवरी प्रखंड के आसपास देखा गया था, जहां हाथियों ने कई खलिहानों में रखे धान के बिंडों को नुकसान पहुंचाया और खेतों में लगी अरहर की फसल को भी रौंद डाला. ग्रामीणों के खदेड़े जाने के बाद हाथियों का झुंड बरमोरिया के जंगलों की ओर बढ़ गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, झुंड में करीब दो दर्जन हाथी शामिल हैं, जिनमें कई बच्चे भी हैं. फिलहाल बरमोरिया क्षेत्र में इन हाथियों के किसी तरह के नुकसान पहुंचाने की सूचना नहीं है. ग्रामीण सतर्क रहते हुए हाथियों से दूरी बनाये हुए हैं. उधर, वन विभाग की टीम भी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं और ग्रामीणों से रात्रि में खेत-खलिहानों के आसपास न जाने की अपील की है. जंगलों में हाथियों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन