ePaper

किसानों को मिलेगा चार लाख तक का अनुदान, लॉटरी के माध्यम से होगा चयन

Updated at : 18 Nov 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों को मिलेगा चार लाख तक का अनुदान, लॉटरी के माध्यम से होगा चयन

जिलाधिकारी श्री नवीन की अध्यक्षता में मंगलवार को कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति (डीएलईसी) की बैठक की गई.

विज्ञापन

जमुई . जिलाधिकारी श्री नवीन की अध्यक्षता में मंगलवार को कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति (डीएलईसी) की बैठक की गई. जानकारी देते हुए डीपीआरओ भानु प्रकाश ने बताया कि बैठक का उद्देश्य कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत किसानों के चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देना था. बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और योजना के सुचारू क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई. जिला उद्यान पदाधिकारी ने कस्टम हायरिंग सेंटर योजना से जुड़े सभी क्रियान्वयन बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की. उन्होंने बताया कि जिले में पांच कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है. इस योजना के तहत किसानों को केंद्र की स्थापना के लिए चार लाख रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा. लाभुक किसानों का चयन लॉटरी प्रणाली के आधार पर किया जाएगा, ताकि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे और अधिक-से-अधिक पात्र किसान इसका लाभ उठा सकें. बैठक में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि कृषि यंत्रीकरण योजना का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक किसानों तक इसकी जानकारी पहुंच सके और लक्ष्य के अनुरूप आवेदन प्राप्त हो. बैठक में उपविकास आयुक्त सुभाष चंद्र मंडल, अपर समाहर्ता रविकांत सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी शिवाजी हेंब्रम, उप परियोजना निदेशक आत्मा, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण तथा जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मितेश कुमार शांडिल्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन