पंचायत सचिव से एक लाख रुपये की लूट

Updated:
विज्ञापन

खैरा के नवडीहा गांव के पास की घटना दो दिनों में लूट की यह दूसरी घटना खैरा (जमुई) : थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों के बढ़ते कारनामा से लोग परेशानी महसूस करने लगे हैं. आये दिन हो रही लूटपाट की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को भी अपराधियों ने प्रखंड […]

विज्ञापन

खैरा के नवडीहा गांव के पास की घटना

दो दिनों में लूट की यह दूसरी घटना
खैरा (जमुई) : थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों के बढ़ते कारनामा से लोग परेशानी महसूस करने लगे हैं. आये दिन हो रही लूटपाट की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को भी अपराधियों ने प्रखंड क्षेत्र के नवडीहा गांव के पास पंचायत सचिव पन्नालाल ठाकुर से एक लाख रुपये लूट लिये. इस बाबत गोपालपुर पंचायत के पंचायत सचिव पन्नालाल ठाकुर ने थाने में आवेदन दिया है. दिये आवेदन में पंचायत सेवक ने बताया है कि वह लाभुकों को वितरित करने को लेकर एक लाख सात हजार पांच सौ रुपये खैरा बाजार स्थित केनरा बैंक से निकाल कर अपने नवडीहा स्थित कार्यालय आ रहे थे. इसी दौरान जब वह टेंपो से उतर
पंचायत सचिव से…
किराया निकाल रहा था. तभी खैरा की ओर से एक बाइक पर सवार दो लोग आये और उसके हाथ से बैग झपट कर जमुई की ओर भाग निकला. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है. बताते चलें कि बीते बुधवार को भी थाना क्षेत्र के परासी गांव में अपराधियों ने एक युवक से बाइक, लैपटॉप सहित अन्य सामान लूट लिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन