नक्सलियों के नाम पर लेवी वसूल रहे दो युवक गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पांच-पांच हजार रुपये उगाही करने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की खैरा(जमुई) : थाना क्षेत्र के अरुणमाबांक पंचायत के बजराही गांव से स्थानीय पुलिस ने सीआरपीएफ के सहयोग से गुरुवार को नक्सली के नाम पर उगाही करते दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान बजराही निवासी सिंटू यादव व संजीत यादव […]
विज्ञापन
पांच-पांच हजार रुपये उगाही करने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की
खैरा(जमुई) : थाना क्षेत्र के अरुणमाबांक पंचायत के बजराही गांव से स्थानीय पुलिस ने सीआरपीएफ के सहयोग से गुरुवार को नक्सली के नाम पर उगाही करते दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान बजराही निवासी सिंटू यादव व संजीत यादव के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक पिछले कुछ दिनों से नक्सली के नाम पर लोगों को डरा-धमका कर पैसे की उगाही कर रहे हैं.
इसके बाद पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान सिंटू यादव को पैसा लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. बाद में उसकी निशानदेही पर संजीत यादव को भी गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में दोनों ने धनवे के बोधी साव से तीन हजार, परासी के सीताराम साव व लट्टू साव से पांच-पांच हजार रुपये उगाही करने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. दोनों ने बताया है कि वह पूर्व में भी कई लोगों से रंगदारी की मांग कर चुका है. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि सिंटू यादव पूर्व में भी जेल जा चुका है. दोनों से मिली कुछ अहम जानकारी के आधार पर पुलिस सर्च अभियान चला रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










