इंटर की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन में 185 वीक्षक लगाये गये
जमुई : इंटर की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ होने के 16 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक मात्र 36 हजार उत्तर पुस्तिका का ही मूल्यांकन हो पाया है. इस बाबत जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि बीते 9 अप्रैल से स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय […]
जमुई : इंटर की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ होने के 16 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक मात्र 36 हजार उत्तर पुस्तिका का ही मूल्यांकन हो पाया है. इस बाबत जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि बीते 9 अप्रैल से स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई में इंटर परीक्षा 2017 के उत्तर पुस्तिकाओं का कार्य जारी है
और इस कार्य में कुल 185 वीक्षक को लगाया गया है.अभी तक राजनीतिशास्त्र ,इतिहास,संस्कृत और फारसी के उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है और योग शिक्षा,मगही,हिन्दी,अंग्रजी,मनोविज्ञान तथा भूगोल आदि बिषयों के परीक्षक की कमी है.बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा 84 हजार 377 उत्तर पुस्तिका के लिए भेजा गया था,जिसमें अब तक 36 हजार उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










