रेफरल अस्पताल में तोड़फोड़, हंगामा

Updated:
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर (जमुई) : प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल में शनिवार सुबह एक प्रसूता की मौत से आक्रोशित लोगों ने जम कर हंगामा किया. आक्रोशित लोगों ने इस दौरान महिला वार्ड में लगे टेबुल, कुरसी, खिड़की का शीशा सहित अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस काफी मशक्कत कर लोगों को […]

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर (जमुई) : प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल में शनिवार सुबह एक प्रसूता की मौत से आक्रोशित लोगों ने जम कर हंगामा किया. आक्रोशित लोगों ने इस दौरान महिला वार्ड में लगे टेबुल, कुरसी, खिड़की का शीशा सहित अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस काफी मशक्कत कर लोगों को शांत कराया. आक्रोशित लोगों ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सक के नहीं रहने तथा यहां पदस्थापित एएनएम की लापरवाही व उपेक्षित कार्यकलाप से ही मरीज का मौत हुई है. लोगों के आक्रोश को देखते ही नर्स मीना देवी सहित सभी अस्पताल कर्मी फरार हो गये थे.

थाना क्षेत्र के नजारी पंचायत के हरमापहाड़ी निवासी विजय रविदास ने बताया कि बीते शुक्रवार की देर संध्या प्रसव पीड़ा से पीड़ित होने पर पत्नी कौशल्या देवी को इस अस्पताल में भरती कराया था. उस वक्त एएनएम मीना देवी ड्यूटी में थी और डॉक्टर अपने आवास पर थे. प्रसव के लिए आयी महिला की बेचैनी को देख-कर जब हमलोग डॉक्टर को बुलाने को कहा, तो नर्स ने बताया कि डॉक्टर साहब सुबह आयेंगे. इसके बाद एएनएम (नर्स) ने महिला को एक टेबलेट खिला कर ऊपर सोने चली गयी. सुबह तीन बजे के आस-पास जब बेचैनी अधिक बढ़ गयी, तो फिर हमलोग नर्स को इसकी सूचना देकर डॉक्टर बुलाने को कहा. लेकिन, नर्स ने हमलोगों की बातों को अनसुना कर दिया. काफी मशक्कत के बाद जब नर्स मीना देवी जगी, तो कहा कि आप लोग तीन सौ रुपये जमा कर दें तभी मरीज में हाथ लगायेंगे. राशि लेने के बाद अपने कक्ष से निकल आयी और प्रसव करायी, जिसमें लड़का पैदा हुआ. लेकिन, इसके बाद मरीज को काफी रक्तस्त्राव होने लगा.
रेफरल अस्पताल में…
इसके बावजूद भी उसने डॉक्टर को इसकी सूचना नहीं दी. कुछ ही देर के बाद मरीज शांत हो गयी. इसके बाद नर्स मीना देवी वहां से निकल गयी. मरीज की मौत से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा करते हुए एएनएम व डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे. जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को भी बुलाने की मांग करने लगे. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष दुबे देवगुरु, एसआइ गोपाल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच कर लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया. परिजनों की ओर से मामला दर्ज कराने के उपरांत पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लेकर सदर अस्पताल जमुई भेजा.
प्रसव के बाद महिला की मौत पर परिजनों का भड़का आक्रोश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन