चलाया गया सर्च अभियान

Updated:
विज्ञापन

चौकसी. नक्सलियों द्वारा धमकी दिये जाने के बाद कार्रवाई क्षेत्र में नक्सली गतिविधि होने की सूचना पर गुरुवार को एसएसपी अभियान डीएन पांडेय के नेतृत्व में सीआरपीएफ जवानों ने जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया. खैरा : बड़ीबाग घाट पर नक्सलियों के द्वारा मजदूरों को धमकी देने के मामला को लेकर गुरुवार को […]

विज्ञापन

चौकसी. नक्सलियों द्वारा धमकी दिये जाने के बाद कार्रवाई

क्षेत्र में नक्सली गतिविधि होने की सूचना पर गुरुवार को एसएसपी अभियान डीएन पांडेय के नेतृत्व में सीआरपीएफ जवानों ने जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया.
खैरा : बड़ीबाग घाट पर नक्सलियों के द्वारा मजदूरों को धमकी देने के मामला को लेकर गुरुवार को एएसपी अभियान डीएन पांडेय के नेतृत्व में सीआरपीएफ जवानों ने जंगली क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने प्रखंड क्षेत्र में अवैध ढंग से किये जा रहे बालू उठाव कर माफियाओं को इससे परहेज करने को कहा है. साथ ही कहा कि अगर बालू उठाव पर रोक नहीं लगता है तो अंजाम बुरा होगा. पुलिस क्षेत्र में नक्सली गतिविधि होने की सूचना पर गुरुवार को गिद्धेश्वर, हरणी तथा ढाब काश्मीर के जंगलों में घंटों सर्च अभियान चलाया है.
घटना के बाद से पुलिस प्रशासन अलर्ट
हालांकि इस दौरान पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. लोग नक्सली के इस कार्रवाई को लेवी नहीं देने से जोड़कर भी देखा जा रहा है. घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रही है. अभियान में सीआरपीएफ की 215 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट नरेंद्र कुमार चौधरी तथा सुरक्षा बल के जवान शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन