खेलकूद प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

झाझा : नगर क्षेत्र स्थित किड्जी विद्यालय में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन वासंती दुर्गा मंदिर के समीप उलाय नदी के किनारे मैदान में किया गया. इस दौरान विद्यालय के बच्चों के बीच जलेबी दौड़, बोरा दौड़, म्यूजिकल चेयर दौड़ के अलावे कई तरह की प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया. प्रतियोगिता के उपरांत […]

विज्ञापन

झाझा : नगर क्षेत्र स्थित किड्जी विद्यालय में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन वासंती दुर्गा मंदिर के समीप उलाय नदी के किनारे मैदान में किया गया. इस दौरान विद्यालय के बच्चों के बीच जलेबी दौड़, बोरा दौड़, म्यूजिकल चेयर दौड़ के अलावे कई तरह की प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया. प्रतियोगिता के उपरांत सभी सफल प्रतिभागी छात्र को विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया.

इस दौरान विद्यालय के निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि स्कूली बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर विद्यालय की ओर से समय-समय पर खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष वार्षिक कार्यक्रम के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. स्कूली बच्चों को इसके अलावे समय-समय पर एेतिहासिक धरोहर से भी अवगत कराया जाता है. मौके पर शिक्षिका सोनिया देवी, अनुषा देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, जुली कुमारी समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन