नहर का सर्वेक्षण शुरू बरनार जलाशय. योजना में नहर की भूमिका अहम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बरनार जलाशय योजना के निर्माण की उम्मीद लगा रखे विभाग द्वारा नहर की स्थिति का आकलन हेतु सर्वेक्षण कार्य शुरू किया गया. सोनो : बरनार जलाशय योजना के बायां व दायां मुख्य नहर के अलावे धोबघट शाखा नहर के एलाइनमेंट के लिए हो रहे सर्वेक्षण कार्य के दौरान कुछ कठिनाइयां भी सामने आ रही है.बायां […]
विज्ञापन
बरनार जलाशय योजना के निर्माण की उम्मीद लगा रखे विभाग द्वारा नहर की स्थिति का आकलन हेतु सर्वेक्षण कार्य शुरू किया गया.
सोनो : बरनार जलाशय योजना के बायां व दायां मुख्य नहर के अलावे धोबघट शाखा नहर के एलाइनमेंट के लिए हो रहे सर्वेक्षण कार्य के दौरान कुछ कठिनाइयां भी सामने आ रही है.बायां व दायां मुख्य नहर के विभिन्न वितरणी व उपवितरणी में कन्टूर सर्वेक्षण कार्य कर नहर का एलाइनमेंट कर लिया गया है साथ ही एलाइनमेंट का स्थलीय जांच भी किया जा चुका है.
उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार नहर एलाइनमेंट के चेंज बिंदू से दो फिक्स बिंदू रिफरेन्स बिंदू के रूप में करना था जिसे एजेंसी द्वारा फिक्स कर दिया गया है.जांच के दौरान नहर के चेंज बिंदू से सर्वेक्षण मशीन सेट कर रिफरेन्स बिंदू की जांच भी की गयी जिसमे रिफरेन्स बिंदू सही पाया जा रहा है परन्तु रिफरेन्स बिंदू से हर के चेंज बिंदू की जांच में कठिनाई हो रही है. दरअसल रिफरेन्स बिंदू पर मशीन सेट नही हो पा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










