पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करवाने की मांग
गिद्धौर : गरमी के आगमन होते ही प्रखंड क्षेत्र के पतसंडा पंचायत में पेयजल की समस्या से लोग परेशान होने लगे हैं.लोग बताते हैं कि पंचायत स्तर पर पीएचईडी विभाग द्वारा लगाया गया चापाकल गर्मी आते ही लोगों की प्यास बुझाने के लिए नाकारा साबित हो रहा है.क्षेत्र के लोग बताते हैं कि उक्त पंचायत […]
गिद्धौर : गरमी के आगमन होते ही प्रखंड क्षेत्र के पतसंडा पंचायत में पेयजल की समस्या से लोग परेशान होने लगे हैं.लोग बताते हैं कि पंचायत स्तर पर पीएचईडी विभाग द्वारा लगाया गया चापाकल गर्मी आते ही लोगों की प्यास बुझाने के लिए नाकारा साबित हो रहा है.क्षेत्र के लोग बताते हैं कि उक्त पंचायत के 13 वार्डों में लगाया गया अधिकतर चापाकल खराब हो गया है.
जिससे पेयजल की व्यवस्था करने में भी हमलोगों को मशक्कत करना पड़ रहा है.पंचायत वार्ड संघ की अध्यक्षा बेबी देवी,उपाध्यक्ष अरविंद कुमार,सचिव डब्लू पंडित,उपमुखिया संजय रावत,गणेश यादव,रंजीत कुमार रजक,उषा देवी,महेश दास,कुरैशा खातुन,अरविंद रावत,रेखा देवी,रानी देवी,संजय कुमार,रूबी देवी,बृंदा देवी सहित संघ के तमाम सदस्यों ने पंचायत सहित प्रखंड में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करवाने की मांग जिलाधिकारी से किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










