पति से प्रताड़ित महिला ने थाने में दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन

जमुई : जिले के सोनो थाना क्षेत्र के हरबापहाड़ी निवासी चंदा देवी ने ससुराल पक्ष के लोगों की प्रताड़ना से परेशान हो कर महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.पीड़ित महिला चंदा देवी ने बतायी कि वर्ष 2015 में मेरी शादी उक्त गांव निवासी सदानंद दास के पुक्ष गणेश दास के साथ […]

विज्ञापन

जमुई : जिले के सोनो थाना क्षेत्र के हरबापहाड़ी निवासी चंदा देवी ने ससुराल पक्ष के लोगों की प्रताड़ना से परेशान हो कर महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.पीड़ित महिला चंदा देवी ने बतायी कि वर्ष 2015 में मेरी शादी उक्त गांव निवासी सदानंद दास के पुक्ष गणेश दास के साथ हुआ था.शुरुवाती दिनों में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था.करीब एकाध वर्ष के बाद से मेरे पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों का व्यवहार मेरे प्रति कुछ अच्छा नहीं रहने लगा.

छोटे-छोटे से बात पर पति द्वारा मारपीट किया जाने लगा.मारपीट में सास-ससुर,देवर द्वारा भी पति को सहयोग किया जाता है.चंदा देवी ने बतायी कि गणेश पूर्व से ही शराब का सेवन करता है और अपराधी प्रवृति का भी आदमी है.उसके द्वारा जान से मारने को लेकर लगातार धमकी दिया जाता है.पीड़िता ने ससुर सदानंद दास, सास परबतिया देवी,पति गणेश दास,देवर महेश कुमार,अनिल दास,मनोज दास सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवायी है.इस बाबत पुछे जाने पर महिला थानाध्यक्ष राजरंजनी ने बतायी कि चंदा देवी के द्वारा दिये आवेदन के आलोक में जांच-पड़ताल किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन